• गीतिका

    मजदूर दिवस

    गीतिका —#मजदूरदिवसपरसमर्पित आधार छंद सार– 16,12पर यति अंत दो गुरु शक्ति चेतना संकल्पित ये,जीवन अर्थ धरा है । स्थूल द्रव्य या पंचतत्व घन,कानन अर्थ धरा है। शैत्य ताप ऋतु परिवर्तन की,कमठपीठ ये धारक, रात्रिदिवस से सज्जित उर्जित,साधन अर्थ धरा है । राग रंग संवर्धित जिसमें,श्रांत क्लांत हित संबल, अर्पण सुधा समाहित जीवन,यापन अर्थ धरा है । धीर वीर ये विश्व सखावत ,बना हेतुकी रक्षक, बहे जहाँ सागर संगम नद,पावन अर्थ धरा है । नेम धर्म से शुभ अरुणोदय,गुंजित नंदन वंदन , प्रेम प्रकृति से द्विगुणित सुखदा,सावन अर्थ धरा है डॉ.प्रेमलता त्रिपाठी

Powered By Indic IME