#गीत

“मावस भरे अँजोर”

#गीत?
भाव भरे करसंपुट दीपक, दीप्त करे चहुँओर ।
रिद्धि सिद्धि से सोहे अँजुरी,मावस भरे अँजोर ।
थाल सजाकर फूल नारियल,
सुरभित कर परिवेश।
पूजा करती अँगना अँगना,
लक्ष्मी सह प्रथमेश ।
हाथ जोड़ सब शीष नवाते,ज्योति जले प्रतिछोर ।
रिद्धि सिद्धि से सोहे अँजुरी,मावस भरे अँजोर ।
दान भोग औ नाश यही हो,
सत्य सही संकल्प ।
सार्थक हो निज धर्म-कर्म से,
क्षुधित न कोई अल्प।
राम राज की पुनः कल्पना, लाए प्रतिपल भोर ।
रिद्धि सिद्धि से सोहे अँजुरी,मावस भरे अँजोर ।
लता प्रेम की शाख-शाख पर,
बढ़ती जाये मीत।
वर्ष वर्ष पर दीप दिवाली,
झिलमिल गाये गीत ।
लड़ियों औ फुलझड़ियों से चहुँ,धूम मचे प्रिय शोर ।
रिद्धि सिद्धि से सोहे अँजुरी, मावस भरे अँजोर ।
++++डॉ.प्रेमलता त्रिपाठी

अँजुली /करसंपुट
[सं-स्त्री.] दोनों हथेलियों को ऊपर की ओर जोड़ने से बनने वाला गड्ढा जिसमें पानी या कोई वस्तु भरकर दी जाती है; करसंपुट; चुल्लू; ओक; अंजुरी; अंजलि।

डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी पत्नी इं0 अमर नाथ त्रिपाठी ग्राम - बभनगवां जनपद सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) स्व.श्री कृष्ण त्रिपाठी एडवोकेट की पुत्रबधू । पिता स्व. भास्करानंद मिश्र जन्मदिन - 11/07/1957 जन्म स्थान, जिला जौनपुर उ0प्र0 प्रकाशन - 1 “ *वर्णिका” काव्य संग्रह,* 2 “ *मौन मन के द्वार पर”* (गीतिका संग्रह) 3 “*सुधियाँ जैसे बाँह पसारे”* (गीतिका संग्रह) 4 *“प्रणव से प्रणय तक”* (छंद संग्रह ) 5 “ *कामद प्रिया” शकुन्तला* ( खण्ड काव्य) 6 *महुआ महके भोरे* (गीत संग्रह) 7 *प्रश्न अनोखे अभी शेष हैं* (गीत संग्रह) शैक्षणिक योग्यता - संस्कृत साहित्याचार्य पीएच.डी, पी.जी. डिप्लोमा पत्रकारिता एवं जनसंचार साहित्यिक उपलब्धियाँ - पुरस्कार एवं सम्मान “काव्य वीणा” सम्मान - 2022 परिवार मिलन सामाजिक जागरण केन्द्र, कोलकाता द्वारा - “सुधियाँ जैसे बाँह पसारे” कृति पर । कवितालोक रत्न सम्मान, गीतिका गंगोत्री सम्मान, सारस्वत सम्मान काव्य भारती, ‘”छंद शिल्पी” सम्मान, ”कवितालोक भारती” सम्मान, सारस्वत सम्मान कवितालोक (1जुलाई 2018), कवितालोक आदित्य (4 मार्च 2019), युग्मन गौरव सम्मान, नारी सागर सम्मान द्वारा - विश्व हिंदी रचनाकार मंच दिल्ली मुक्तक-लोक लखनऊ उ.प्र. - गीतिका श्री सम्मान, छंद श्री सम्मान, मुक्तक-लोक गीत रत्न सम्मान, गीतकुम्भ – श्रेष्ठ गीतकार (महिला संवर्ग) गीत कुंभ (परिवार), गीतकार साहित्यिक संस्थान पंजीकृत (उत्तर प्रदेश सरकार, पंजीकरण संख्या ETH/01790/2019-2020) सत्यं शिवं सुंदरम् साहित्य सृजन मेखला द्वारा - उत्कृष्ट रचना सम्मान युगधारा फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा - साहित्य श्री सम्मान, समाज भूषण सम्मान स्थाई निवास- रूद्र नगर, सुलतानपुर ( उ0प्र0 )228001 वर्तमान निवास -19/303 इन्दिरा नगर लखनऊ (उ0प्र0) 226016 मोबाइल - 8787009925 , 9415301217 Email tripathi.lata@rediffmail.com

0 Comments

  • MichaelPoedy

    Your comment is awaiting moderation.

    Криптовалют и произвести обмен

    1. Определите цель транзакции
    Перед выбором криптообменника важно понять, что именно вы планируете перевести — Bitcoin, Ethereum или другие токены.

    2. Проверьте надёжность сервиса
    Используйте обзоры в сети для оценки безопасности платформы.
    Проверьте наличие регистрации и открытой информации.

    3. Сравните ценовые предложения
    Разные сервисы могут предлагать средний курс.
    Используйте мониторинг обменников для поиска оптимального варианта.

    4. Оцените дополнительные платежи
    Некоторые платежные сервисы могут предлагать низкую комиссию. Сравните размер комиссии заранее, чтобы избежать неожиданных удержаний https://svodnews.kr.ua/obmen-tether-na-grivny-v-monobank.html

    5. Обратите внимание на время транзакции
    Хороший агрегатор выполняет сделки быстро, особенно если речь идёт о быстро меняющихся курсах.

    6. Проверьте варианты пополнения и вывода
    Выберите способ, удобный вам: карта, а также вывод в криптовалюте.

    7. Как произвести трансакцию
    1. Выберите онлайн-сервис с подходящими курсами.
    2. Укажите валютный маршрут — например, биткоин в тезер.
    3. Введите количество и реквизиты получения.
    4. Оплатите ордер.
    5. Дождитесь подтверждения транзакции.

    Совет
    Выбирайте надёжные обменные площадки и всегда проверяйте детали транзакций перед подтверждением.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Powered By Indic IME